गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी में निःशुल्क हॉकी समर कैंप शुरू
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- लखीमपुर। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी के अंतर्गत आयोजित एक माह के निःशुल्क समर कैंप की शुरुआत हो गई। कैंप का उद्घाटन एकेडमी के अध्यक्ष सुरेन्द्र तोलानी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। एकेडमी की सचिव एवं कोच तृप्ति अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समर कैंप 26 मई से 26 जून तक संचालित किया जाएगा। कैंप में बच्चों को प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक तथा सायं 5 बजे से 6:30 बजे तक हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेल से जुड़ सकें। तृप्ति अवस्थी ने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य शुरू से ही बच्चों को मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.