संभल, नवम्बर 10 -- तहसील क्षेत्र के गांव भारततल सिरसी स्थित गुरुद्वारा संत बाबा जोगा सिंह की कुटी साहिब में रविवार को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में गुरुद्वारे पहुंचे और गुरु के चरणों में मत्था टेका। पूरे दिन गुरुवाणी और कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। शबद कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व का शुभारंभ हुआ। संगत ने वाहेगुरु के जयकारों के बीच गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं का स्मरण किया। ज्ञानी उदित सिंह ने संगत को गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा और गुरु नानक देव जी के जीवन के आदर्शों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। जो आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। कीर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.