धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज धनबाद में शनिवार को संस्थान के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य एस बृजमोहन सिंह जब्बी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वे वर्ष 1970 से 1972 और 1975 से 1977 तक कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष आरएस चहल, सचिव मंजीत सिंह सलूजा और प्राचार्य रंजना दास समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गुरु नानक कॉलेज परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कॉलेज प्रशासन ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.