धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज भूदा कैंपस में गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मृति दिवस मनाया गया। प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दीपक कुमार ने बिनोद बाबू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने के लिए समर्पित था। मौके पर प्रो. सोनू प्रसाद यादव, प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. दलजीत सिंह, प्रो. संजय सिन्हा, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. मीना मालखंडी, प्रो. पीयूष अग्रवाल, प्रो. अभिषेक सिन्हा, प्रो. प्रतिमा, प्रो. अरनव, प्रो. सिमरन छाबड़ा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.