धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने केंद्रीय बजट-2026-27 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में एक रोडमैप विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी। प्राचार्या डॉ रंजना दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल में वृद्धि होती है। पक्ष और विपक्ष ने तथ्य, आंकड़े और तार्किक विश्लेषण से अपने-अपने विचार पेश किए। मौके पर प्रो संजय सिन्हा डॉ. साधना सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.