गुरुनानक कॉलेज में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
धनबाद, जुलाई 31 -- गुरुनानक कॉलेज के भूदा परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं 2 की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम हीलिंग द अर्थ थ्रू ग्रीनर इनिशिएटिव्स रखी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ रंजना दास के नेतृत्व में हुआ, जिसमें शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आरएस चहल, सचिव सरदार मंजीत सिंह सलूजा, पूर्व प्राचार्य प्रो. पी शेखर, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर परिसर में नारियल, आम, कटहल, अमरूद, नीम और नींबू के पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर देते हुए प्रत्येक नागरिक से पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.