धनबाद, जुलाई 17 -- गुरुनानक कॉलेज धनबाद के वाणिज्य विभाग की ओर से झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तहत जीएसटी 2.0 रिफॉर्म विषय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी प्राचार्य डॉ रंजना दास ने गुरुवार को दी। भूदा कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के प्रो. वी शनमुगासुंदरम जीएसटी 2.0, कर सुधारों, अनुपालन व्यवस्था तथा झारखंड में व्यवसाय सुगमता से जुड़े समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। डॉ रंजना दास ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्देश्य जीएसटी 2.0 के नवीन प्रावधानों, कर अनुपालन की चुनौतियों, व्यवसाय सुगमता तथा उद्योग, व्यापार और शिक्षा जगत के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, चार्टर्ड अकाउं...