धनबाद, फरवरी 26 -- गुरुनानक कॉलेज धनबाद एनएसएस इकाई एक व दो के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर आमलोगों को जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न नारे एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने फाइलेरिया उन्मूलन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से वितरित की जाने वाली दवाओं का सेवन अवश्य करें। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई एक प्रो. दलजीत सिंह, इकाई दो के प्रो. अभिषेक कुमार सिन्हा, भूदा कैंपस प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दीपक कुमार, प्रो संजय सिन्हा, डॉ मीना मालखंडी, डॉ उदय सिन्हा, डॉ सरिता मधेशिया समेत अन्य मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.