धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज के बीसीए विभाग रोटरेक्ट क्लब ने मंगलवार को एसएनएमएमसीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बीसीए व बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ रंजना दास ने विद्यार्थियों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह अभियान विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करता है। संचालन बीसीए को-ऑर्डिनेटर रोटरेक्ट व क्लब की मॉडरेटर प्रो पुष्पा तिवारी की देख-रेख में हुआ। मौके पर सौम्या, कौस्तूर, आदित्य, आयुष, सक्षम, कोमल, हिमांशु, विपिन, सुमित, प्रथम, दिव्यांश, शैली, विराट, पंकज, जयदीप, आशीष, कृष, ऋषि व रितेश समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.