धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरुनानक कॉलेज एनसीसी में नए कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया सोमवार में गोल्फ ग्राउंड में हुई। 82 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से शारीरिक दक्षता व निर्धारित मानदंडों के आधार पर एनसीसी कैडेट के रूप में 53 छात्रों का चयन किया गया। इससे पूर्व अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता के तहत चार किलोमीटर दौड़, लंबी कूद, पुश-अप, सिट-अप एवं ऊंची कूद में चयन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण समेत अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर योग्य 53 छात्रों का चयन किया गया। मौके पर एनसीसी कैप्टन संजय कुमार सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सरमेल सिंह, सूबेदार जफर व हवलदार पवन कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- टीएनबी कॉलेज में 22 को एनसीसी का नामांकन ट्रायल प्राचार्य डॉ रंजना दास ने चयनित...