नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा। जिले में गैस सिलेंडर की कमी के बीच सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में लंगर सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। शनिवार को भी गुरुद्वारे में लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे के सेवादार रविंद्र सिंह ने बताया कि यहां पिछले 25 वर्षों से हर शनिवार को कीर्तन के बाद लंगर लगाया जाता हैं। गैस सिलेंडर की कमी के बावजूद गुरुद्वारे में सेवा प्रभावित नहीं हुई है। प्रत्येक सप्ताह लंगर में करीब तीन से चार हजार श्रद्धालु गुरु का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...