नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे में रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह छह बजे से देर रात तक चला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। गुरुद्वारे के सेवादार रविंन्द्र सिंह ने बताया कि समागम के दौरान शबद-कीर्तन, कथा और अरदास की गई। इसमें विभिन्न रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरबाणी का गुणगान किया। सुबह से शाम तक गुरु का लंगर चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने श्रद्धा के साथ लंगर सेवा निभाई। कार्यक्रम में अरदास के बाद समागम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.