पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गुरुद्वारे में सिखों के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारे में साध संगत की भारी भीड़ उमड़ी और कीर्तन, पाठ तथा अरदास के साथ पूरा वातावरण गुरु की वाणी से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे के पाठी भाई नवनीत सिंह द्वारा किए गए कीर्तन पाठ से हुई, जिसमें संगत पूरी तरह गुरु की शिक्षाओं में लीन नजर आई। इसके बाद अरदास की गई और प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि यह दिन पूरे सिख समाज के लिए गर्व और श्रद्धा का दिन है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.