जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको सिख संगत द्वारा जेमको गुरुद्वारा के मुख्य द्वार के पास छबीली का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएसपी संजीव कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथियों में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय व डी डी त्रिपाठी शामिल थे।ग्रंथि योगिंदर सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया। सैकड़ों लोगों के बीच चना-गुड़ व शर्बत वितरित किया गया। डीएसपी ने गुरु जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन धर्म व संस्कृति की रक्षा की चेतना देता है। कार्यक्रम को सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह लाडे, चरणजीत सिंह चुन्नू आदि ने सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...