सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सरसावा। अम्बाला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसा पंथ स्थापना दिवस श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिन पूर्व आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जगाधरी से आए रागी जत्थे भाई त्रिलोक सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को बताया कि 1699 में आनंदपुर साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने पंच प्यारों को अमृतपान कराकर तथा स्वयं अमृत ग्रहण कर खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि यह दिवस अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और सिखों की नई पहचान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ वैशाखी पर्व कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- खालसा साजना दिवस वैशाखी का भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.