गुरुद्वारे पर कब्जे के प्रयास का आरोप, डीएम से जांच की मांग
संभल, मई 16 -- नगर के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा साहिब सेवा समिति को लेकर विवाद सामने आया है। सरदार गुरमीत सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ गैर-सिख लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर गुरुद्वारे की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची है। शिकायत में बताया गया कि 15 जून 2023 को उपनिबंधक चन्दौसी कार्यालय में एक ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया, जिसमें 15 सदस्य और दो गवाह दर्शाए गए हैं। आरोप है कि इनमें केवल दो सदस्य ही सिख समुदाय से जुड़े हैं, जबकि अन्य का सिख धर्म और परंपराओं से कोई संबंध नहीं है। सरदार गुरमीत सिंह के मुताबिक गुरुद्वारा वर्ष 1957 में उनके पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था। यह भी पढ़ें- सजायाफ्ता पर सार्वजनिक धर्मशाला कब्जाने व फर्जीवाड़े का आरोप एक युवक पर खुद को प्रबंधक बताकर फर्जी रसीदें और लेटर पैड छपवाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.