गुरुद्वारे के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला
विकासनगर, जुलाई 16 -- अजीतनगर गुरुद्वारे के पास बाइक पर बैठकर फोन पर बात कर रहे एक युवक पर पीछे से नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति का उपचार हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में भीमावाला निवासी अभिषेक राठौर ने बताया कि उनके चाचा निर्मल सिंह पुत्र स्व. हुकम सिंह 15 जुलाई की सुबह करीब सात बजे अजीतनगर गुरुद्वारे के पास बाइक पर बैठकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से गांव के ही बॉबी पुत्र स्व. फतेह सिंह ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उनके चाचा की पीठ पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। बताया कि जब निर्मल सिंह ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके सिर, आंख और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.