हरिद्वार, जुलाई 16 -- श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने सिंह सभा हरिद्वार और गुरु नानक दरबार भेल की नवनियुक्त कमेटियों का सरोपा भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और गुरु नानक ज्ञान गोदड़ी आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति ने सिंह सभा हरिद्वार और गुरु नानक दरबार भेल गुरुद्वारे की नवनियुक्त कमेटियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया। समिति के संयोजक बाबा पंडत और अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि नई कमेटियां गुरुद्वारों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को गति देंगी। उन्होंने कहा कि कमेटियों में बड़ी संख्या में युवाओं को जिम...