अमरोहा, जुलाई 8 -- अमरोहा। सरकड़ा कमाल स्थित गुरद्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने सात लोगों के ​खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण में विवेचना शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक सरकड़ा कमाल निवासी शामेंद्र सिंह का आरोप है कि साल 2016 में तहसील अमरोहा में गुरुद्वारा सरकड़ा कमाल गुरु गोविंद सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया था। ट्रस्ट की स्थापना शिक्षा, सामाजिक उत्थान और धार्मिक कार्यों के उद्देश्य से की गई थी। शामेंद्र सिंह का कहना है कि वह ट्रस्ट के संस्थापक के रूप में सदस्यों में शामिल मानसिंह, विजेंद्र सिंह व लोकेंद्र सिंह के साथ मिलकर साल 2016 से ट्रस्ट का संचालन करत...