अमरोहा, जुलाई 8 -- अमरोहा, संवाददाता। सरकड़ा कमाल स्थित गुरद्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चैरिटेबल ट्रस्ट में फर्जीवाड़ा करने के मामले में शहर कोतवाली में सात लोगों के ​खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण में अपनी विवेचना शुरू कर दी है। विवाद गुरुद्वारे के नाम दर्ज बेशकीमती संपत्ति से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे के चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े फर्जीवाड़े में सात लोगों के खिलाफ एफआईआरएफआईआर के मुताबिक एफआईआर के मुताबिक डिडौली क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल निवासी शामेंद्र सिंह का आरोप है कि साल 2016 में तहसील अमरोहा में गुरुद्वारा सरकड़ा कमाल गुरु गोविंद सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया था। ट्रस्ट की स्थापना शिक्...