लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र की ग्राम हजरतपुर पंचायत में गुरुद्वारे की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के हजरतपुर गांव में गुरुद्वारे की जमीन की नपाई को लेकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान सड़क से खेत तक चक रोड की सीमा निर्धारित करने के लिए नपाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इसी बीच ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए, जहां उनका सुखविंदर सिंह से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं तमाम सिख समाज के लोग भी चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर र...