रांची, अप्रैल 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। खालसा सिरजना दिवस (बैसाखी) के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड में अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जमशेदपुर से आए पंज पियारों की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में 15 लोगों ने अमृत छका, जिनमें रामगढ़ से आए 5 श्रद्धालु भी शामिल थे। अमृत पान करने वालों में तरजिन्दर कौर, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि 13 अप्रैल को बैसाखी पर रात्रि 7 से 10 बजे तक विशेष दीवान सजेगा। इसमें लुधियाना के रागी जत्था भाई जगजीत सिंह बबीहा और कथावाचक ज्ञानी सतनाम सिंह संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर अटूट लंगर बरतेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह व सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.