नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। श्रीगुरु सिंघ सभा नैनीताल की ओर से सोमवार शाम खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर विशेष दीवान सजाए गए। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब को फूल-मालाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।गुरुद्वारा समिति के सदस्य अमरप्रीत सिंह ने बताया कि आयोजित विशेष दीवान में फिरोजपुर (पंजाब) से आए भूपिंदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि आज यानि मंगलवार को बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गुरु का लंगर भी वितरित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को है बैसाखी, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व, क्या है इसका महत्व यह भी पढ़ें- सितारगंज से नानकमत्ता तक आज निकलेगा खालसा चेतना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.