रुद्रपुर, मार्च 19 -- नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में गुरुवार को करीब 60 हजार संगत के लिए लकड़ी जलाकर लंगर तैयार किया गया। यहां गैस नहीं मिलने से पिछले एक सप्ताह से लकड़ी के चूल्हों में लंगर तैयार किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब के महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को अमावस पर हजारों की संगत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंची है। करीब 60 हजार संगत के लिए लंगर व्यवस्था की गई है। लंगर लकड़ी के चूल्हों में तैयार किया गया है। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में रोजाना करीब 10 हजार संगत ने लंगर व्यवस्था होती है। यहां 24 घंटे लंगर चलता है। पर्वों पर संगत कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा हजारों संगत के लिए चाय व प्रसाद भी तैयार होता है। रसोई गैस नहीं मिलने से अब लंगर व्यवस्था लकड़ी के चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.