नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रसं। सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में टीम दस्तार कोच दिल्ली और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किरदार-ए-दस्तार दुमाला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने दस्तार और दुमाला बांधने की कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि दस्तार सिख की पहचान, स्वाभिमान और गुरु साहिबानों की अमूल्य देन है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...