रामगढ़, मई 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में मंगलवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कुजू के संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य किया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ रेणु, लैब टेक्नीशियन उपेंद्र कुमार साहू, आस्था प्रिया, जीएनएम राज लक्ष्मी व प्रियंका कुमारी शामिल हुईं। इस दौरान क्षेत्र के 38 लोगों ने शामिल होकर रक्तदान-महादान किया। शिविर का शुभारंभ स्टेट बैंक आफ इंडिया कुजू के शाखा प्रबंधक जयदीप सेन ने रक्तदान कर किया। सभी रक्तदाताओं के लिए जूस, फ्रूट व फ़ूड पैकेट उपलब्ध कराया गया। जबकि सहयोगी सदर ब्लड बैंक रामगढ़ से प्रशस्ति पत्र, कैप व पेन प्रदान किया गया। शिविर के सफल संचालन में मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ के अध्...