गुरुद्वारा श्री कलगीधर में प्रकाशोत्सव 12 व 13 को
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा ब्लॉक 11, गोविन्दनगर में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व और गुरु रामदास जी का जोति जोत दिवस 12 और 13 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान गुरमत समागम होगा। इसमें विशेष रूप से श्री दरबार साहिब जी अमृतसर वाले रागी भाई सिमरनजीत सिंह, भाई योगिंदर सिंह, रकम सिंह, भाई हरविंदर सिंह, ज्ञानी चरनजीत सिंह चन व अखंड कीर्तनी जत्था कीर्तन व कथा से साध संगत को निहाल करेंगे। यह जानकारी सेवक सरदार टीपी सिंह सोनू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.