मेरठ, मई 11 -- लेखानगर गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब में सोमवार को गुरु दरबार सजाया गया। गुरुविंदर सिंह द्वारा रहिरास साहिब का पाठ कर गुरु दरबार का शुभारंभ किया। अगम कौर ने शबद गायन किया। हरनीत सिंह नीत दमदमी टकसाल वालों ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कमलजीत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर साहिब ने शबद गायन किया। गुरुविंदर सिंह, अजय, संदीप, अमरजीत सिंह मौजूद रहे। बताया कि आगामी 19 जून को धन धन श्री गुरु अर्जुन देव की शहादत को समर्पित कीर्तन दरबार गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब लेखानगर में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...