नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शनिवार को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। गुरुद्वारे में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि उनका इस इलाके से पुराना जुड़ाव रहा है और उन्होंने अपना अधिकांश जीवन यहीं बिताया है। उन्होंने बताया कि वे पहले जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में छात्र रहे। इसके बाद वे चाणक्यपुरी में रहे और फिर न्यू मोती बाग में रहने लगे। उन्होंने कहा कि वे अक्सर न्यू मोती बाग गुरुद्वारा और मलाई मंदिर जाया करते थे। उपराज्यपाल ने कहा कि आज भी वे गुरुद्वारा मोती बाग साहिब वैसे ही आए हैं जैसे पहले आया करते थे और इसके पीछे कोई खास अवसर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...