रांची, जून 16 -- रांची। सिखों के पांचवें गुरु शांति के पुंज गुरु अर्जन देव का पावन शहादत पर्व रांची की समूह संगत के सहयोग से विशेष दीवान सजाया जाएगा। यह विशेष दीवान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेन रोड रांची की ओर से बुधवार को गुरुद्वारा साहिब मेन रोड रांची में सजाया जाएगा। संध्या सात बजे से रात्रि 9:30 बजे तक सजाया जाएगा। वहीं गुरुवार को विशेष दीवान गुरु नानक स्कूल पीपी कंपाउंड रांची मे सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजाया जायेगा। विशेष दीवान मे होने वाले लंगर के लिए सब्जी काटने की सेवा बुधवार की दोपहर 2:30 बजे से गुरु नानक स्कूल में सिख सेवक जत्था रांची, स्त्री सत्संग सभा व समूह संगत के सहयोग के साथ की जायेगी। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर बांटा शरबत शहीदी पर्व पर विशेष तौर पर रागी जत्था बीबी जसप्रीत कौर पटिआला वाले व कथा व...