गुरुद्वारा में हर्षोल्लास से मनाया गया वैशाखी पर्व
चाईबासा, अप्रैल 15 -- गुवा, ददाता। वैशाखी के पावन अवसर पर किरीबुरू स्थित कलगीधर गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जहां सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के तहत गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष विधिवत पाठ और भक्ति कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु का सिमरन करते हुए आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। गुरबाणी की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को पवित्र बना दिया। दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में महा लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन लंगर सेवा में लोगों की सक्रिय भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.