बुलंदशहर, जुलाई 26 -- गुरुद्वारा श्री हरिराय साहिब में सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद की याद में मीरी पीरी दिवस पर सिख संगत द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ, शबद कीर्तन कर विचार प्रस्तुत किए। रविवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हरिराय साहिब में ज्ञानी गुरमुख सिंह के नेतृत्व में सिख धर्म के छठे गुरु हरगोविंद सिंह की याद में मीरी पीरी दिवस मनाया गया। जिसमें आसपास के गांव से आए सिख संगत ने भी भाग लिया। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने मीरी के बारे में बताया कि मीरी का संबंध संसार, शासन, राजसत्ता, सांसारिक, राजनीतिक शक्ति का प्रतीक है जो कमजोरों की रक्षा करने का संदेश देती है। इंसान को समाज में रहकर हक, न्याय, दुनिया के कामकाज की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। जबकि पीरी का संबंध धर्म, आध्यात्मिक, ईश्वर की भक्ति से है। इंसान का मन साफ और उसकी सच्ची निष्ठा, अध्यात्म म...