गुरुद्वारा में गुरमत समागम पर बांटा झालमुड़ी का प्रसाद
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस विशेष संगत जोड़ मेला गुरमत समागम के रूप में रविवार को मनाया गया। विभिन्न स्त्री सत्संग की बहनों ने श्री जपजी साहिब व चौपाई साहिब के पाठ किए। दरबार साहब से आये रागी भाई लखविन्दर सिंह ने 'पंज पिआलै पंज पीर छठम पीर बैठा गुर भारी, अरजन काया पलट कै मूरति हरगोविंद सवारी' का गायन कर संगत को निहाल किया। सिख धर्म के गुरुओं ने नारी को पुरुष के समान सम्मान देते हुए कोई भेदभाव नहीं रखा था। गुरु के अटूट लंगर के रूप में झालमुड़ी का भी प्रसाद संगतों में बांटा गया। यह भी पढ़ें- बाजपुर गुरमत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सरदार नीतू सिंह ने सेवादार बहनों को सम्मान के रूप में चुन्नी भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.