इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। उत्साह, उमंग, खुशियों और संकल्प का त्योहार खालसा साजना दिवस (बैसाखी) परम्परागत और उत्साह के साथ मनाया गया । सुबह से ही गुरूद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। गुरूद्वारे में बैसाखी पर श्रद्धालुओं ने अखण्ड पाठ में भाग लिया और सजे दरबार के दौरान रागी जत्थे ने शबद कीर्तन गायन किया।बच्चों ने धार्मिक कविता, पाठ में भी हिस्सा लिया। सभी संगत और श्रद्धालुओं ने सभी की सुख समृद्धि और खुशियों के लिए अरदास की। वैशाखी पर्व पर प्रकाश डालते हुए गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरन पाल सिंह कालरा ने कहा कि बैसाखी मुख्य रूप से समृद्धि, खुशियों और संकल्प का त्योहार है। यह भी पढ़ें- खालसा साजना दिवस वैशाखी का भव्य आयोजन वर्ष 1699 में आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। श्री गुरुगोविंद सिंह ने...