आगरा, अप्रैल 5 -- हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व सात अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा माईथान में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा माईथान में रविवार को अखंड पाठ साहिब की शुरुआत की गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कमलदीप सिंह और हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए गुरुद्वारा माईथान में स्त्री सिंह सभा की ओर से पांच मार्च से प्रतिदिन सुखमनी साहिब के पाठ किए जा रहे थे। इनका समापन 5 अप्रैल रविवार को सुबह गुरुद्वारा माईथान में किया गया। इस अवसर पर सुखमनी सेवा सभा के महेंद्र पाल सिंह और समूह संगत की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ और कीर्तन किए गए। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर साहिब के प...