गुरुद्वारा बस्ती चोरीकांड में दो नाबालिग और युवती हिरासत में
जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की गुरुद्वारा बस्ती में बंद घर से लगभग 44 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत एक युवती को हिरासत में लिया है। तीनों से बिष्टुपुर थाना में पूछताछ की जा रही है। हिरासत में ली गयी युवती आसपास के घरों में काम करती है और पुलिस को आशंका है कि उसे घर की गतिविधियों तथा परिवार के बाहर रहने की जानकारी पहले से थी।
पुलिस की पूछताछ पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। हिरासत में लिये गये नाबालिगों के संबंध युवती से जुड़े होने की बात सामने आयी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की योजना पहले से बनायी गयी थी या फिर बंद घर की जानकारी मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना का विवरण गौरतलब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.