नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गुरुद्वारा बंगला साहिब स्थित गुरु हरकृष्ण पोलिक्लिनिक में सस्ती एंडोस्कोपी सेवा और मिनी ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत की है। शुक्रवार को अरदास के बाद इन सेवाओं का उद्घाटन किया गया।10000 के टेस्ट 1000 में कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने बताया कि पोलिक्लिनिक में लगाई गई नई एंडोस्कोपी मशीन से गैस्ट्रोस्कोपी और कॉलोनोस्कोपी जैसे टेस्ट किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाजार में जिन टेस्टों की कीमत 10 हजार रुपये तक और अस्पतालों में करीब 20 हजार रुपये होती है, वही टेस्ट यहां करीब एक हजार रुपये में उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- बंगाल की बहू-बेटियों ने अत्याचार सहे, आज का दिन नया सवेराः CM रेखा गुप्ता उन्होंने बताया कि इससे पहले कमेटी की ओर से 50 रुपये में स...