कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर। गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान व पार्षद सरदार नीतू सिंह के नेतृत्व मे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल से मिला। उन्हें 10 मई को होने वाले भव्य संगत जोड़ मेला एवं गुरुमत समागम के लिए आमंत्रित किया है। इसे प्रदेश के 52 गुरुद्वारों की महिला सत्संग सभाएं आयोजित करेंगी। यह समागम श्री गुरु हरिगोविंद साहिब जी के मीरी-पीरी सिद्धांत एवं गुरता गद्दी दिवस को समर्पित होगा। इस भेंट के दौरान रजत सिंह तलवार, सरदार अमरजीत सिंह पम्मी, रजत सिंह तलवार, अशोक अरोड़ा, हर्षदीप सिंह, लवी गांधी मौजुद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...