गुरुद्वारा परिसर में लगे कैमरे चोरी करने का आरोप
पीलीभीत, जून 14 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के गांव नानक नगरी बैल्हा के गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के खंभो पर कैमरे लगवाए गए थे। 11 जून को सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए। धार्मिक स्थल की सुरक्षा से मामला जुड़ा होने पर प्रबंध समिति में नाराजगी पनप गई। गुरुद्वारा कमेटी के छिंदर पाल सिंह, सतनाम सिंह, भजनकौर, शमशेर सिंह आदि ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि मामला चोरी का नहीं दो पक्षों के विवाद का है। जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.