मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमना गुरुद्वारा की ओर से मेडिकल कॉलेज स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में शुक्रवार को लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि गुरुद्वारा की ओर से प्रत्येक शुक्रवार को टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में गुरु का लंगर लगाया जाएगा। बीते शुक्रवार को चार सौ मरीज एवं उनके परिजनों ने लंगर में भाग लिया। वहीं, इस शुक्रवार को पांच सौ लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा ने टाटा मेमारियल कैंसर अस्पताल में लगाया लंगर यह भी पढ़ें- कोर्ट परिसर में लगी मीठे पानी की छबील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...