काशीपुर, अप्रैल 15 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ, गजरौला में 16 अप्रैल को बैसाखी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक समागम के साथ एक विशेष सामूहिक विवाह समारोह भी होगा। जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के 16 जोड़ों का 'आनंद कारज' विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि बैसाखी पर समाज सेवा के उद्देश्य से सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगत और सेवादारों के सहयोग से संभव हो रहा है। आयोजन में बाबा कुंदन सिंह गुरमत शिक्षा संस्था एवं क्षेत्र की संगत के सहयोग से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया जाएगा। बाबा प्रताप सिंह ने अ...