हल्द्वानी, दिसम्बर 28 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कालाढूंगी रोड स्थित गुरुद्वारा चार साहिबजादे में रविवार को साहिबजादों का शहीदी दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस महान शहादत को नमन करने के लिए गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष दीवान में अमृतसर से आए अरविंदर सिंह नूर और हरप्रीत सिंह ने गुरुबाणी के मधुर कीर्तन और साहिबजादों के बलिदान की गाथाओं से संगत को भावविभोर कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ से आए बलबीर सिंह ने भी वैराग्यमयी कीर्तन के जरिए संगत को निहाल किया। दरबार हॉल में मौजूद हर श्रद्धालु साहिबजादों की वीरता और धर्म के प्रति अडिग रहने के इतिहास को सुनकर गर्व से अभिभूत हो गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद गुरुद्वारे में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.