गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान बने रवि सलूजा
आरा, जून 22 -- आरा,हिप्र.। शहर के बघवा गली स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर में नये प्रधान को चुनने के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समूह साध-संगत की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र पाल सिंह उर्फ रवि सलूजा को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का नया प्रधान चुना गया है। साध-संगत ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन की महत्वपूर्ण सेवा सौंपी है। मालूम हो कि रवि सलूजा लंबे समय से गुरुद्वारा साहिब के तहत संचालित गुरु नानक ज्ञान दीप स्कूल में अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल के विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी इसी सेवा भावना, सक्रियता, कार्यकुशलता और कुशल प्रबंधन क्षमता को देखते हुए साध-संगत ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रधान रवि सलूजा ने मौके पर सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.