आगरा, जुलाई 12 -- गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने रेलवे लाइन पर शनिवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर की कार हाईवे के सर्विस रोड पर मिली। परिजन घटना को हादसा मान रहे हैं जबकि पुलिस की नजर में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने पैतृक गांव ले गए थे। डॉक्टर ने कुछ माह पूर्व अपना हॉस्पिटल खोला था। लाइसेंस न मिलने की वजह से वह परेशान थे। इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि रात को सूचना मिली कि बिल्लोचपुरा रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1350 के निकट किसी व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मानसिक अवसाद से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान मालगाड़ी चालक ने यह सूचना रेलवे कंट्रोल को दी थी। आरपीएफ ने हरीपर्वत और सिकंदरा थाने को यह...