पीलीभीत, मार्च 15 -- मझोला। गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को सिखों के नववर्ष एवं मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष दीवान, कीर्तन और लंगर का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।शुरुआत गुरुबाणी कीर्तन से हुई। इसमें रागी जत्थे ने मधुर कीर्तन कर संगत को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से अवगत कराया। संगत को लंगर छकाया गया। गुरुद्वारा कमेटी और सेवादारों ने मिलकर बड़ी श्रद्धा के साथ संगत की सेवा की। लंगर में आए श्रद्धालुओं को सिख परंपरा के अनुसार सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि सिख इतिहास त्याग और बलिदान की महान परंपराओं से भरा हुआ है। संगत को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.