गुरुदेव ने भारतीय संस्कृति को दी नई दिशा: सोमनाथ
धनबाद, मई 10 -- धनबाद। अभया सुंदरी मध्य विद्यालय में शनिवार को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुआ। विद्यालय परिसर में पूरे दिन साहित्य, संस्कृति और शिक्षा का उत्सवी माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने कहा कि गुरुदेव ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा को नई दिशा दी। टैगोर के विचार आज भी युवाओं को रचनात्मकता, मानवता और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते हैं। छात्राओं ने रवींद्र संगीत पेश कर सभी का मन मोह लिया। मौके पर हेडमास्टर रूमा दत्ता समेत शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। संचालन शिक्षिका इशिता पहाड़ी ने किया। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण यह भी पढ़ें- लिंडसे क्लब में धूमधाम से मनी टैगोर की जयंती यह भी पढ़ें- सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.