कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से गुरुवार को गुरुदेव चौराहा मेट्रो स्टेशन पर पारस हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में मेट्रो यात्रियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। हेल्थ कैंप में चिकित्सकों ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और पल्स की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है। इस दौरान यात्रियों को संतुलित एव...