रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। मेकॉन और सेल के बंग समुदाय के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन 'मजलिस' की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शनिवार को श्यामली कॉलोनी स्थित मेकॉन कम्युनटी हॉल में पोच्चीश बोइशाख-रवींद्र जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुदेव की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संगीत और नृत्य के माध्यम से जीवंत किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत रवींद्र संगीत की एकल प्रस्तुतियों से हुई। रितुपर्णा कर्मकार और अमृता डे ने- हे नूतन... और आलोय आलोकमय कोरे हे एले आलोर आलो..., की मनमोहक प्रस्तुति दी। जबकि, अपराजिता भट्टाचार्य ने महाराजो एकी साजे..., गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। यह भी पढ़ें- बांग्ला विभाग में मनायी गई रवींद्र जयंती लिली मुखर्जी के मार्गदर्शन में समूहगान- आलो जे जाए रे देखा... और भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.