गुरुदास के नेत्र से जरूरतमंद को मिली नई रोशनी
प्रयागराज, मई 19 -- मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय मंगलवार को कार्निया का प्रत्यारोपण कर एक जरूरतमंद व्यक्ति को नई रोशनी दी गई। बैरहना के रहने वाले गुरुदास केसवानी (78) का 15 मई को निधन हो गया था। गुरुदास की बेटी ऋचा जुनेजा की सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने उनके घर पहुंचकर कार्निया प्राप्त किया। कार्निया का प्रत्यारोपण डॉ. एसपी सिंह और डॉ. आरती सिंह ने किया। नेत्रदान के लिए इच्छुक व्यक्ति अस्पताल के आई बैंक के मोबाइल नंबर पर 9451762902 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मृत्योपरांत भी रोशन रहेंगी सुरिंदर सिंह काल्हों की आंखें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.