रांची, मई 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पोस्ट के जरिए सीबीएसई 12वीं आर्ट्स की नेशनल टॉपर भव्या को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी हमेशा कहते थे कि शिक्षा से ही क्रांति आ सकती है और गरीबी किसी बच्चे के आगे बढ़ने में बाधा कभी न बने। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परिणाम शत-प्रतिशत रहाझारखंड की बेटियों की उपलब्धियां मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से एक और बेटी ने कमाल किया है। यह अत्यंत आनंद का पल है कि झारखंड के हमारे नौनिहाल हर क्षेत्र में इतिहास रचते जा रहे हैं। चाहे वो विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व हो या शिक्षा में, हर क्षेत्र में हमारे मेहनतकश बेटा और बेटियां झारखंड राज्य समेत देश का मान बढ़ा रहे हैं। कुछ दिनों पहले झारखंड की हमारी एक और बेटी शांभवी भी आईसीएसई 1...